Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में विलय किया

पार्टी के सांसद- राघव चड्ढा, अशाेक मित्तल एवं संदीप पाठक ने शुक्रवार को यहां संविधान क्लब में संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। चड्ढा ने कहा, "राज्यसभा में आआपा के 10 सांसद हैं, उनमें से दो तिहाई से ज्यादा इसमें हमारे साथ हैं।

24 Apr 2026

आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में विलय किया

नई दिल्ली। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा के सात सदस्यों ने अपने दल की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय करने का फैसला किया है।

पार्टी के सांसद- राघव चड्ढा, अशाेक मित्तल एवं संदीप पाठक ने शुक्रवार को यहां संविधान क्लब में संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। चड्ढा ने कहा, "राज्यसभा में आआपा के 10 सांसद हैं, उनमें से दो तिहाई से ज्यादा इसमें हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने राज्यसभा के सभापति को हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज सौंप दिए। उनमें से 3 यहां आपके सामने हैं। हमारे अलावा हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल हैं।"

राघव चड्ढा ने कहा, "आआपा, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी नैतिकताओं से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है... पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ। इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं आआपा से खुद को अलग कर रहा हूँ और जनता के करीब जा रहा हूँ।"

संसद के उच्च सदन में आम आदमी पार्टी के उपनेता रहे चड्ढा ने कहा, "हमने फैसला किया है कि हम राज्यसभा में आआपा के दो तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का पालन करेंगे और (एक पार्टी के रूप में) खुद को भाजपा में विलय करेंगे।"

राघव चड्ढा ने कहा, "पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे। इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।"

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में विल
पार्टी के सांसद- राघव चड्ढा, अशाेक मित्तल एवं संदीप पाठक ने शुक्रवार को यहां संविधान क्लब में संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। चड्ढा ने कहा, "राज्यसभा में आआप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News